LUVAS | Dr. Khushboo and Dr. Naveen Bhadu selected as officers in Indian Army Veterinary Corps

0
535
LUVAS Dr. Khushboo and Dr. Naveen Bhadu selected as officers in Indian Army Veterinary Corps
LUVAS Dr. Khushboo and Dr. Naveen Bhadu selected as officers in Indian Army Veterinary Corps
डॉ. खुशबू बनीं लुवास की पहली महिला भारतीय सैन्य पशु चिकित्सा सेवा (आरवीसी) अधिकारी, डॉ. नवीन भादू भी चयनित

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार की शोधार्थी डॉ. खुशबू और डॉ. नवीन भादू का भारतीय सैन्य पशु चिकित्सा सेवा (आरवीसी) में अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। दोनों विद्यार्थी साधारण परिवारों से आते हैं और निरंतर मेहनत, समर्पण तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

लुवास के माननीय कुलपति ने दोनों चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और अनुशासित वातावरण की पहचान है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि डॉ. खुशबू का आरवीसी में पहली महिला अधिकारी के रूप में चयन लुवास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी अध्याय के रूप में अंकित होगा।

कुलपति डॉ. वर्मा ने बताया कि साधारण पृष्ठभूमि से आकर राष्ट्रीय सेवा में चयनित होना युवाओं के लिए आदर्श उदाहरण है। उन्होंने दोनों चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा जीवन की कामना की।

Lala_Lajpat_Rai_University_of_Veterinary_and_Animal_Sciences_logo LUVAS

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता तथा सहायक छात्र कल्याण निदेशक (कैंपस प्लेसमेंट प्रकोष्ठ) डॉ. रेनू व डॉ. तरुण ने भी दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले सतत मार्गदर्शन व प्रशिक्षण का उत्कृष्ट परिणाम है।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निलेश सिंधु ने कहा कि इन दोनों विद्यार्थियों की सफलता पूरे लुवास परिवार के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, बल्कि विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित भी करती है।

डॉ. खुशबू (वेटरनरी पब्लिक हेल्थ एवं महामारी विज्ञान – पीएच.डी.) और डॉ. नवीन भादू (वेटरनरी शरीर विज्ञान – पी.जी.) के चयन से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और प्रसन्नता का माहौल है।

Previous articleYogendra Kumar IAS transferred as Regional Food Controller, Aligarh, UP
Next articleChandrakant Kumar Anil IAS appointed as Principal Secretary – Revenue and Land Reforms Dept, Bihar
Saurabh
Saurabh Sinha, Editor of IndianBureaucracy.com, is known for his credible, precise and insightful coverage of governance, civil services and administrative developments in India. Under his leadership, the portal has grown into a trusted national platform for accurate updates, appointments and policy movements within the bureaucratic ecosystem. Saurabh’s strong professional networking and deep understanding of government functioning enable him to present timely, reliable and well-contextualised information to readers across sectors. As a thought-driven editor, he promotes informed dialogue on governance reforms while maintaining high editorial standards. His calm, consistent and detail-oriented approach continues to strengthen the portal’s reputation. इंडियनब्यूरोक्रेसी.कॉम के संपादक सौरभ सिन्हा देश की नौकरशाही, शासन व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों की विश्वसनीय तथा संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में यह पोर्टल नियुक्तियों, नीतिगत बदलावों और प्रशासनिक खबरों का एक भरोसेमंद राष्ट्रीय स्रोत बन चुका है। शासन तंत्र की गहरी समझ और मजबूत पेशेवर नेटवर्क के कारण सौरभ पाठकों को समयबद्ध, सटीक और संदर्भित जानकारी प्रदान करते हैं। एक विचारशील संपादक के रूप में वे सुशासन, पारदर्शिता और सुधारों पर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देते हैं। उनकी शांत, सूक्ष्म और पेशेवर संपादकीय शैली पोर्टल की प्रतिष्ठा को लगातार मजबूत कर रही है।