Hamra Pyaar–Hisar Team gives PLA wall an Attractive Makeover
शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ‘हमारा प्यार–हिसार’ टीम द्वारा आज पीएलए परिसर स्थित दीवार पर एक विशेष पेंटिंग ड्राइव का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत टीम के सदस्यों ने दीवार को नई कलात्मक पेंटिंग्स से सजीव करते हुए उसे आकर्षक और रंगीन रूप प्रदान किया।
ज्ञात हो कि पूर्व में इस दीवार पर पक्षियों, तितलियों, मछलियों और फूलों की सुंदर आकृतियाँ उकेरी गई थीं, जो समय और मौसम के प्रभाव से फीकी पड़ने लगी थीं। इसकी खूबसूरती को पुनः निखारने के उद्देश्य से टीम ने आज पेंटिंग, रंग–रोगन और सजावटी चित्रों पर कार्य किया। नए रंगों और रचनात्मक डिज़ाइन ने इस दीवार को फिर से जीवंत कर दिया।
इस अभियान का उद्देश्य शहर की सार्वजनिक दीवारों को सकारात्मकता, रचनात्मकता और स्वच्छता के संदेश से संवारना है, ताकि आम नागरिकों में भी सौंदर्यीकरण के प्रति जागरूकता विकसित हो।
आज के अभियान में सुशील खरींटा, राजेंद्र गहलोत, गुरविंदर सिंह, राजन वर्मा, आदेश मलिक, विजय कादियान, डॉ. बी. बी. बांगा, दिनेश बंसल, अमित गर्ग, अनुराधा, निशा गोयल, अनिल कुमार, सुमन ऐरन, मंजू पुनिया, कविता टंडन,, युद्धवीर पान्नु, ममता छाबड़ा, ईशा, सुशील मेहता, इप्सिता, रिमछा, भाविका, आराध्या, शौर्य, आदित्य व क्षितिजा शामिल हुए।