उक्त के सम्बन्ध में आज आवास आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिसमें ओ.टी.एस 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, एक्शन प्लान एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ओटीएस के शासनादेश के अनुसार बकायेदारों के चिन्हीकरण (संख्या सहित) की समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि सभी डिफॉल्टर आवंटियों की सूची अद्यतन एवं सटीक रूप से तैयार की जाए। इसके साथ ही बकायेदारों को नोटिस प्रेषित करने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी सूचना प्रेषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रत्येक कार्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि आवेदकों को योजना से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन सहज रूप से उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त सहकारी समितियों के बकाये की वसूली के संबंध में कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए वसूली प्रक्रिया को तेज करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में योजना के प्रचार-प्रसार हेतु की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए यह निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुँचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए।
साथ ही जनहित पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, जैसे म्यूटेशन, फ्रीहोल्ड, डुप्लीकेट आदेश एवं रिफंड की समीक्षा करते हुए इनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त लंबित रजिस्ट्रियों की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में काशीद्वार योजना (वाराणसी) सौमित्र विहार योजना (लखनऊ), परसाखेरा योजना (बरेली), ग्रीन फील्ड टाउनशिप योजना (अयोध्या) तथा प्रतापगढ़ में प्रस्तावित योजना की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजना का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
उक्त बैठक में अपर आवास आयुक्त एवं सचिव, मुख्य अभियंता, मुख्य वास्तुविद, वित्त नियंत्रक, समस्त ज़ोन के उप आवास आयुक्त, सहायक आवास आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व सभी कार्यालयों के संपत्ति प्रबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Indian Bureaucracy News wishes the very best.