लुवास, हिसार में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ

    0
    1128
    Lala_Lajpat_Rai_University_of_Veterinary_and_Animal_Sciences_logo LUVAS
    Lala_Lajpat_Rai_University_of_Veterinary_and_Animal_Sciences_logo LUVAS

    हिसार, 25 जुलाई 2025 – लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS), हिसार ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथियाँ निर्धारित की गई हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलसचिव डॉ. सुरेंद्र ढाका ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बी.वी.एस.सी. एंड ए.एच. (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी) तथा बी.टेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 26 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक बिना विलंब शुल्क के किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त 2025 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।

    स्नातकोत्तर अधिष्ठाता डॉ. मनोज रोज ने जानकारी दी कि एम.वी.एस.सी., एम.टेक और पीएच.डी. पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 25 अगस्त से 16 सितंबर 2025 तक बिना विलंब शुल्क के स्वीकार किए जाएंगे। जबकि विलंब शुल्क सहित अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

    डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के बारे में बताते हुए डॉ. पवन कुमार, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ़ पैरा वेटरनरी साइंसेज ने कहा कि इस वर्ष वी.एल.डी.डी. (Veterinary Livestock Development Diploma) और डी.वी.एल.टी. (Diploma in Veterinary Laboratory Technology) के लिए आवेदन 24 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक बिना विलंब शुल्क के और 18 अगस्त 2025 तक विलंब शुल्क के साथ किए जा सकते हैं।

    सभी पाठ्यक्रमों की पात्रता, पाठ्यक्रम संरचना, आवेदन शुल्क एवं अन्य विवरण, विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://admission.eluvas.in/ पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका में दिए गए हैं। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कुलसचिव कार्यालय से, तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए पैरा-वेटरनरी साइंस विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन पूर्ण करने का अनुरोध किया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

    Previous articleAnkur Bharali ACS transferred as Director- Sports & Youth Welfare, Assam
    Next articleGuha Poonam Tapas Kumar IAS given additional charge as RDC – Central Division, Odisha
    Saurabh
    Saurabh Sinha, Editor of IndianBureaucracy.com, is known for his credible, precise and insightful coverage of governance, civil services and administrative developments in India. Under his leadership, the portal has grown into a trusted national platform for accurate updates, appointments and policy movements within the bureaucratic ecosystem. Saurabh’s strong professional networking and deep understanding of government functioning enable him to present timely, reliable and well-contextualised information to readers across sectors. As a thought-driven editor, he promotes informed dialogue on governance reforms while maintaining high editorial standards. His calm, consistent and detail-oriented approach continues to strengthen the portal’s reputation. इंडियनब्यूरोक्रेसी.कॉम के संपादक सौरभ सिन्हा देश की नौकरशाही, शासन व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों की विश्वसनीय तथा संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में यह पोर्टल नियुक्तियों, नीतिगत बदलावों और प्रशासनिक खबरों का एक भरोसेमंद राष्ट्रीय स्रोत बन चुका है। शासन तंत्र की गहरी समझ और मजबूत पेशेवर नेटवर्क के कारण सौरभ पाठकों को समयबद्ध, सटीक और संदर्भित जानकारी प्रदान करते हैं। एक विचारशील संपादक के रूप में वे सुशासन, पारदर्शिता और सुधारों पर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देते हैं। उनकी शांत, सूक्ष्म और पेशेवर संपादकीय शैली पोर्टल की प्रतिष्ठा को लगातार मजबूत कर रही है।